वाह रे विकास! 6 घंटे की देरी से पहुंची ट्रेन, 500 से ज्यादा छात्रों की छूट गई नीट की परीक्षा
16591-हम्पी एक्सप्रेस बेंगलुरु स्टेशन पर 2:30 बजे दोपहर में पहुंची, जबकि परीक्षा 1 बजे ही शुरू हो चुकी थी.
कर्नाटक के 500 से ज्यादा छात्र मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए कराई जाने वाली नीट-2019 (राष्ट्रीय योग्यता और नामांकन परीक्षा) देने से वंचित हो गए. इसकी वज़ह ट्रेन की देरी रही है.
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक 16591-हम्पी एक्सप्रेस के बंगलुरु में 2:30 बजे दोपहर को पहुंची. जबकि परीक्षा 1:30 बजे प्रस्तावित थी.
इसे लेकर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मोदी सरकार के रेलवे की ख़िचाई की है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, “मोदी जी. आप अपने कामों के लिए खुद ही पीठ थपथपा लें, लेकिन आपके मंत्रिमंडल की खामियों की जवाबदेही भी आपको ही लेनी होगी. ट्रेन में देरी होने की वजह से कर्नाटक के सैकड़ों छात्र नीट की परीक्षा देने से चूक गए. इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि जिन छात्रों की परीक्षा छूटी है, उन्हें दुबारा मौका दिया जाए.
Mr. @narendramodi,
You pat your own back for others' achievements but will you also take the responsibility for your cabinet min' incapabilities.
Hundreds of students in Karnataka may not be able to take up NEET because of delay in the train services.
1/2— Siddaramaiah (@siddaramaiah) May 5, 2019
बता दें कि रविवार 5 मई को देशभर में नीट की परीक्षा आयोजित की गई थी.