रिटार्यड आर्मी अफ़सर ने न्यूज़ चैनलों पर किया प्रहार, कहा- ये डिबेट सिर्फ चुनाव के लिए होते हैं, हमें टीवी पर मत बुलाइए
उन्होंने कहा कि आर्मी के लोगों को टीवी डिबेट में नहीं आनी चाहिए, इससे लोगों का आर्मी पर से भरोसा उठ जाएगा.
रिटायर्ड मेज़र जनरल विशम्भर दयाल ने राष्ट्रीय टीवी न्यूज़ चैनलों के एंकर्स और उनके टीआरपी वाले प्रॉपगैंडा पर करारा प्रहार किया है. एक निजी चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आर्मी के लोगों को टीवी डिबेट में नहीं आनी चाहिए, इससे लोगों का आर्मी पर से भरोसा उठ जाएगा.
मेज़र जनरल ने कहा टीवी चैनलों पर डिबेट सिर्फ चुनाव के लिए होते हैं. यह सब पापी वोट के लिए किया जा रहा है. पाकिस्तान के साथ कोई लड़ाई नहीं है और ये मैं लिख के दे सकता हूं. इसलिए हमें (आर्मी वालों को) नेशनल टीवी पर मत बुलाइए.
https://twitter.com/jay_bhadrakali1/status/1102220520098009099?s=21
जब मेजर विश्वंभर दयाल ने ये बातें कही, उस समय पैनल में सेना के रिटायर्ड अफसर जनरल जी. डी. बख्शी भी मौजूद थे. जी. डी. बख्शी पिछले कुछ महीनों से टीवी डिबेट में शामिल होकर युद्ध और ललकार की भाषा बोलते हैं.
मेजर जनरल का यह बयान उन सभी टीवी एंकर्स के लिए है, जो टीवी स्टूडियो में बैठकर युद्ध और उन्माद की भाषा बोल रहे हैं. इस बयान को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.