May a good source be with you.

भूख ने फिर से ली तीन बच्चियों की जान, इस बार मामला देश के राजधानी दिल्ली का

पोस्टमोर्टम रिपोर्ट के मुताबिक़ बच्चियों का पेट था बिलकुल खाली

नई दिल्ली, जुलाई 26

मामला पूर्वी दिल्ली के मंडावली क्षेत्र का है जहां बीते सोमवार को तीन बच्चियों की मृत्यु हो गयी| पुलिस ने पुष्टि की कि यह बच्चियां 2, 4 और 8 वर्ष थीं| चूँकि इनके शरीर पर किसी तरह के जोर-ज़बरदस्ती या मारपीट के निशान नहीं मिले इसलिए इन्हें प्राकृतिक मौत का मामला माना गया था|

लेकिन तीनों बच्चियों की एक साथ मृत्यु होने की बात पर और उनके घर पर दवाइयों की शीशियाँ बरामद करने पर पुलिस ने उनका पोस्ट मोर्टम करवाया| पोस्ट मोर्टम की जांच में यह सामने आया कि तीनों की मौत भुखमरी और कुपोषण एवं उनकी जटिलताओं की वजह से हुई है|

न्यूज़ 18 की एक ख़बर के अनुसार सोमवार सुबह इन बच्चियों के पिता घर खुला छोड़कर चले गए और वापस नहीं लौटे| कुछ देर बाद पड़ोसियों ने घर में जाकर देखा तो उन्हें तीनों बच्चियां वहाँ बेहोशी की हालत में मिली| उन्हें तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया| पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पोस्टमोर्टम की जांच करवाई|

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक़ पोस्ट मोर्टम की रिपोर्ट में साफ़ तौर पर पता लगा कि तीनों की मृत्यु कुपोषण की वजह से हुई है| जांचकर्ताओं के अनुसार शरीर में वसा का ज़रा भी अवशेष नहीं मिला|

पूर्व दिल्ली पुलिस उपयुक्त पंकज सिंह ने कहा, “इस जांच के पश्चात जीटीबी अस्पताल में दुबारा जांच हुई|”

घटना पर उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने एक ट्वीट में घोषणा की, “दिल्ली सरकार ने इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है|”

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+