May a good source be with you.

सोनिया गांधी का अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली दौरा एक नवम्बर से

सोनिया गांधी दो नवम्बर को ज़िला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में हिस्सा लेंगी।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर आगामी एक नवम्बर को आएंगी।

सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आगामी एक नवम्बर को रायबरेली आएंगी। वह दो नवम्बर को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में हिस्सा लेंगी। बैठक में जिले के अधिकारियों के साथ जिले के विकास का खाका तैयार होगा।

उन्होंने बताया कि बाद में सोनिया पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। सोनिया इससे पहले गत 18 अप्रैल को अपने बेटे एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अमेठी से सांसद राहुल गांधी के साथ दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आयी थीं।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+