जम्मू कश्मीर : सांबा में सैनिक ने की खुदकुशी
पुलिस ने बताया कि खुदकुशी के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है।
जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में सेना के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली।
पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नेपाल निवासी सिपाही बहादुर थापा मगेर (19) सोमवार को पहरेदारी पर तैनात था जब उसने जिले के बारी ब्रहमाना इलाके में एक शिविर के भीतर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
उन्होंने बताया कि उसके साथी घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने उसे मृत पाया।
पुलिस ने बताया कि खुदकुशी के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है।
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है।