केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को लेकर फैलाई जा रही झूठी ख़बर को किया रिट्वीट
विडियो में दो बयानों को जोड़कर राहुल गांधी द्वारा चुनावों में किए वादों को झूठा दिखा गया है.
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार 12 दिसंबर को एक वीडियो को दोबारा ट्वीट किया जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कृषि लोन छूट बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है.

स्मृति ईरानी ने एक विडियो को दोबारा ट्वीट किया जिसे पवन दुरानी ने ट्विटर पर साझा किया था. अपने ट्वीट में दुरानी ने लिखा कि “वही हुआ जिसके लिए कांग्रेस और राहुल गांधी बदनाम हैं, उनका मुखौटा बहुत जल्दी उतर गया.”
https://twitter.com/PawanDurani/status/1072806304845053954
गौरतलब है कि राहुल गांधी का यह विडियो क्लिप को दो अलग-अलग प्रेस कॉन्प्रेंस के बयान पर आधारित है. हालांकि विडियो का सच सामने आने के घंटों बाद भी यह विडियो स्मृति ईरानी के ट्विटर हैंडल पर अब भी मौजूद है.