बढ़ती बेरोज़गारी पर भड़के येचुरी, कहा-मोदी ने देश के युवाओं को अंधेरे में धकेला
NSSO की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ 2017-18 में बेरोज़गारी का आंकड़ा 6.1 प्रतिशत पर रहा है, जो 45 सालों में सबसे ज़्यादा है.
माकपा के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने बढ़ती युवा बेरोज़गारी दर को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. येचुरी ने मोदी सरकार पर युवाओं को गहरे दुख में धकेलने का आरोप लगाया है.
अपने ट्विटर हैंडल पर लिखते हुए येचुरी ने कहा कि युवा बेरोजगारी का ग्राफ तेजी से बढ़ा है, बेरोज़गारी की दर 13 से बढ़कर 27 प्रतिशत हो गई है. मोदी सरकार ने इस देश के भविष्य, युवाओं को मुसीबत में डाल दिया है. जिसका सीधा असर भारत के भविष्य पर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि मोदी की नीतियां सिर्फ अमीर उद्योगपतियों की मदद के लिए बनी हैं, बाकी सबके लिए ये नीतियां महज एक जुमला हैं.
Youth unemployment at astoundingly high levels of 13-27%. Lives, Livelihoods lost under Modi government and our most valued asset, our youth put into misery. This has a direct impact on India’s future. Modi’s policies are to just help rich cronies. For the rest, it is Jumlas. pic.twitter.com/tMYjZcvzbO
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) January 31, 2019
आपको बता दें कि राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) के पीरियाडिक लेबर फोर्स सर्वे (पीएलएफएस) की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 45 सालों की तुलना में साल 2017-18 में देश में बेरोजगारी दर बढ़कर 6.1 फीसदी हो गई.