May a good source be with you.

नरेन्द्र मोदी के दोबारा सत्ता में आने से संवैधानिक संस्थाओं का हो सकता है ख़ात्मा: सीताराम येचुरी

माकपा नेता सीताराम येचुरी ने पुलवामा आतंकी हमले पर कहा कि इस घटना को राजनीतिक लाभ के लिए सांप्रदायिक नहीं बनाया जाना चाहिए.

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने शनिवार को केरल समरक्षना यात्रा की शुरूआत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मोदी का दोबारा सत्ता में लौटना भारत में सभी संवैधानिक संस्थानों के खात्मे की दस्तक होगी.

फ़र्स्टपोस्ट की ख़बर के अनुसार येचुरी की केरल समरक्षना यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की विफ़लताओं को उजागर करना है.

 यात्रा को संबोधित करते हुए येचुरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सत्ता में वापसी भारत के सभी संवैधानिक संस्थानों के लिए मौत की दस्तक होगी. उन्होंने आगे कहा कि इन संस्थानों पर पहले से ही हमला किया जा रहा है.

 पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर येचुरी ने कहा कि देश को आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक साथ खड़ा होना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना को राजनीतिक लाभ के लिए सांप्रदायिक नहीं बनाया जाना चाहिए.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+