करदाताओं से पैसे लेकर मोदी जी की रैलियों का लाइव कवरेज़ करता दूरदर्शन, येचुरी ने पूछा- निष्पक्ष चुनाव के लिए क्या कर रहा है चुनाव आयोग?
आचार संहिता लागू होने के बाद भी कई मौकों पर भाजपा साफ़ तौर पर प्रचार के लिए सरकारी धन का उपयोग करती दिखाई दी है.
आचार संहिता लागू होने के बावजूद लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए सत्ताधारी पार्टी भाजपा सरकारी मशीनरी का उपयोग आसानी से कर रही है. इस पर चुनाव आयोग की चुप्पी सवालिया निशान खड़ा करने वाला है.
सीपीआई(एम) महासचिव सीताराम येचुरी ने पीएम मोदी की रैली को दूरदर्शन द्वारा लाइव कवरेज़ करने पर चुनाव आयोग से सवाल किया है. येचुरी ने पूछा कि आख़िर चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाने के लिए आयोग क्या कर रही हैं.
माकपा महासचिव ने दूरदर्शन द्वारा मोदी जी की रैलियों के कवरेज़ पर सवाल करते हुए आयोग से पूछा कि “अनुच्छेद 324 या स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग क्या कर रही है? राज्य के ब्रॉडकास्टर बीजेपी के वाराणसी उम्मीदवार की रैलियों का लाइव कवरेज़ क्यों कर रहे हैं? क्या अब सभी राष्ट्रीय पार्टी के नेताओं के भाषण लाइव प्रसारित किए जाएंगे?”
Is this what the Election Commission is doing about Article 324, on its mandate to conduct free & fair polls? Why is the state broadcaster running live the campaign speech of the BJP candidate from Varanasi? Will it now live telecast speeches of all leaders of national parties? https://t.co/VYzPHxxJ4J
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) April 3, 2019
बता दें कि आचार संहिता लागू होने के बाद कई ऐसे मामले दिखें जिसमें भाजपा साफ़ तौर पर प्रचार के लिए सरकारी धन का उपयोग करती दिखी. दूरदर्शन जैसी संस्था भी करदाताओं के पैसे से चलती है. यह राज्य का हिस्सा है. इसलिए यह सवाल उठता है कि आख़िर चुनाव आयोग इसे लेकर क्यों चुप है?