बंगाल में हिंसा के लिए BJP और TMC जिम्मेदार, ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त- सीताराम येचुरी
“यह सिर्फ एक प्रतिमा का मामला नहीं है. बल्कि यह बंगाल पर नियोजित हमला है. “
माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा के लिए भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि इस हिंसा से बंगाल की आत्मा पर घात हुआ है.
सीताराम येचुरी ने ट्वीट कर लिखा, भाजपा और तृणमूल कांग्रेस द्वारा उत्पन्न की गई अराजकता ने बंगाल की आत्मा पर घाटक हमला किया है. उन्हें (भाजपा और टीएमसी) को इसकी जिम्मेदारी लेने से पल्ला नहीं झाड़ी सकती है.
BJP-RSS think nothing of when they vandalise the historic Vidyasagar College, break Vidyasagar statue. This is their advocacy of India’s civilisational heritage? Attacking knowledge is central to getting their poisonous project going. Bengal will reject the destruction they offer
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) May 14, 2019
माकपा महासचिव ने ईश्वरचंद्र विद्यासाग की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने पर कहा, यह सिर्फ एक प्रतिमा का मामला नहीं है. बल्कि यह बंगाल पर नियोजित हमला है. भाजपा, आरएसएस ने बंगाल में नवजागरण काल के सबसे बड़े प्रतीकों में शामिल (विद्यासागर) पर हमला किया है. इन लोगों ने हमेशा ही विद्यासागर के विचारों का विरोध किया.
Not about just a statue, but a systematic attack on Bengal. One of the biggest symbols of the Bengal renaissance is what BJP-RSS have attacked. These obscurantists have always opposed Vidyasagar’s ideas.
But Bengal will not succumb. At College Square now https://t.co/IScPyuzW1G— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) May 15, 2019
बता दें कि बीते मंगलवार को कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी. इसी दौरान समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को भी तोड़ दिया गया था.