May a good source be with you.

स्वच्छ भारत अभियान चलाने वालों के दिमाग में जाति और धर्म की गंदगी भरी है : नवजोत सिंह सिद्धू

सिद्धू ने कहा, “2014 में गंगा का लाल बन कर आने वाले (मोदी) 2019 में राफेल को लेकर बदनाम होकर जाएंगे.”

कांग्रेस नेता एवं पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को यहां कहा कि ‘‘स्वच्छ भारत अभियान’’ चलाने वालों के दिमाग में जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बांटने की गंदगी भरी पड़ी हुई है.

भाजपा नीत राजग सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम पर तंज कसते हुए सिद्धू ने कहा कि वह फ्रांस और चीन से सामान मंगा कर युवाओं से पकौडे़ तलवाएगी.

सिद्धू ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मुरादाबाद सीट पर होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में अफजलगढ़ में एक चुनाव सभा में कहा कि देश मे स्वच्छ भारत अभियान चलाने वालों के दिमाग में देश को जाति और धर्म में बांटने की गंदगी भरी पड़ी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के दावों का मजाक उडाते हुए सिद्धू ने कहा कि लगता है कि 2014 से पहले देश में सिर्फ एक रेलवे स्टेशन और एक ही चाय की दुकान थी.

उन्होंने मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि ‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’ का दावा करने वाले व्यक्ति ने अंबानी को 30 हजार करोड रूपये दिये, साथ ही, 2014 में गंगा का लाल बन कर आने वाले (मोदी) 2019 में राफेल को लेकर बदनाम होकर जाएंगे.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+