श्रीलंका सिलसिलेवार विस्फोट: 160 लोगों की मौत, 450 से ज्यादा घायल
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना पर दुःख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है.
श्रीलंका में तीन गिरजाघरों और तीन होटलों में एक के बाद एक कार विस्फोटों मरने वालों की संख्या बढ़कर 200 से अधिक हो गई हैऔर 450 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
द्वीप राष्ट्र में यह अभी तक का सबसे भयावह हमला है.
मृतकों में करीब नौ विदेशी शामिल हैं.
पुलिस प्रवक्ता रूवन गुनासेखरा ने बताया कि ये विस्फोट स्थानीय समयानुसार पौने नौ बजे ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान कोलंबो के सेंट एंथनी चर्च, पश्चिमी तटीय शहर नेगेम्बो के सेंट सेबेस्टियन चर्च और बट्टिकलोवा के एक चर्च में हुए.
वहीं अन्य तीन विस्फोट पांच सितारा होटलों – शंगरीला, द सिनामोन ग्रांड और द किंग्सबरी में हुए. होटल में हुए विस्फोट में घायल विदेशी और स्थानीय लोगों को कोलंबो जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
श्रीलंका के आर्थिक सुधार एवं लोक वितरण मंत्री हर्षा डी सेल्वा ने बताया कि धमाकों में विदेशी नागरिकों सहित कई लोग हताहत हुए हैं.
अस्पाल से जुडे़ सूत्रों ने बताया कि कोलंबो में 45, नेगेम्बो में 90 और बट्टिकलोवा में 27 लोगों की मौत हो गई. वहीं 450 से अधिक लोग धमाकों में घायल हुए हैं.
उन्होंने बताया कि कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल में मौजूद 45 शवों में से नौ की पहचान विदेशी नागरिकों के तौर पर हुई है. इनमे कुछ अमेरिकी और ब्रिटिश हैं.
कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल के प्रवक्ता डॉक्टर समिंदि समराकून ने बताया कि 300 से ज्यादा घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वहीं बट्टिकलोवा अस्पताल के प्रवक्ता डॉक्टर कलानिधि गणेशालिंघम ने बताया कि सेंट माइकल चर्च के 100 से ज्यादा घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी समूह ने नहीं ली है.
श्रीलंका में पूर्व में लिट्टे (एलटीटीई) ने कई हमले किए हैं. हालांकि 2009 में लिट्टे का खात्मा हो गया.
राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
सिरिसेना ने कहा, ‘‘ मैं इस अप्रत्याशित घटना से सदमे में हूं. सुरक्षाबलों को सभी जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.’’
प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इसे ‘‘कायराना हमला’’ बताते हुए कहा कि उनकी सरकार ‘‘स्थिति को नियंत्रण’’ में करने के लिए काम कर रही है.
उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ मैं श्रीलंका के नागरिकों से दुख की इस घड़ी में एकजुट एवं मजबूत बने रहने की अपील करता हूं. सरकार स्थिति को काबू में करने के लिए तत्काल कदम उठा रही है.’’
हर्षा डी सेल्वा ने बताया कि श्रीलंका सरकार ने आपात बैठक बुलाई है. सभी आवश्यक आपातकालीन कदम उठाए गए हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘ बेहद भयावह दृश्य, मैंने लोगों के शरीर के अंगों को इधर-उधर बिखरे देखा. आपातकालीन बल सभी जगह तैनात हैं.’’
कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त ने ट्वीट किया, ‘‘ विस्फोट आज कोलंबो और बट्टिकलोवा में हुए. हम स्थिति लगातार नजर रख रहे हैं. भारतीय नागरिक किसी भी तरह की सहायता, मदद और स्पष्टीकरण के लिए इन नंबरों पर फोन कर सकते हैं- +94777903082, +94112422788, +94112422789 .’’
उच्चायुक्त ने अन्य एक ट्वीट में लिखा, ‘‘ दिए गए नंबरों के अलावा भारतीय नागरिक किसी भी सहायता व मदद और अन्य किसी स्पष्टीकरण के लिए +94777902082, +94772234176 नंबरों पर फोन कर सकते हैं.’’
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें वजीर-ए-आजम बनाने वाली उत्तर प्रदेश की जनता ने अब उन्हें इस पद से हटाने की पूरी तैयारी कर ली है.
मायावती ने यहां एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश में घूम-घूम कर यह कह रहे हैं कि इस प्रदेश ने ही उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाया है, जो शत प्रतिशत सही है लेकिन जनता उनसे यह भी पूछ रही है कि इस पद पर पहुंचने के बाद उन्होंने सूबे की 22 करोड़ जनता के साथ वादाखिलाफी और विश्वासघात क्यों किया?
उन्होंने कहा कि भाजपा, खासकर मोदी को जनता की यह बात समझनी चाहिए कि अगर वह उन्हें प्रधानमंत्री बना सकती है तो उन्हें उस पद से हटा भी सकती है, जिसकी पूरी-पूरी तैयारी इस लोकसभा चुनाव में दिखाई दे रही है.
मायावती ने कहा कि मोदी ने राजनीतिक और चुनावी स्वार्थ के लिए अपनी जाति को पिछड़ी घोषित कर दिया, लेकिन बसपा-सपा-रालोद ने प्रदेश की 22 करोड़ जनता के मन की बात सुनी, समझी और उसका पूरा आदर-सम्मान करके व्यापक जनहित व देशहित के मद्देनजर आपस में गठबंधन किया.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस हमले पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, “मैं आतंकवाद के इस घृणित कार्य की कड़ी निंदा करता हूं.” उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है.
I’m saddened & disturbed by reports of multiple bomb blasts in #Colombo in which over 100 people have died & more than 300 injured.
I strongly condemn this diabolical act of terrorism.
My condolences to the families of the victims. I pray the injured make a speedy recovery.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 21, 2019
पीटीआई इनपुट्स के साथ.