‘शिवराज’ के युवराज को वोटरों ने खदेड़ा, पूछा- पंद्रह साल में नहीं आई हमारी याद?
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय अपने पिता के लिए वोट मांगने रेहटी तहसील के ककरदा गांव पहुंचे थे.
मध्यप्रदेश चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की राह मुश्किल नज़र रही है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह के बाद उनके बेटे कार्तिकेय को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा है.
दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार करने रेहटी तहसील के ककरदा गांव पहुंचे थे. ईनाडु इंडिया के मुताबिक यहां कच्ची सड़क से आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया. इस पर कार्तिकेय ने कहा कि वह वोट मांगने नहीं आए हैं, लोगों का आशीर्वाद मांगने आए हैं, इसपर ग्रामीणों ने कहा कि पिछले 15 साल में तो आपको कभी हमारी याद नहीं आई.
https://www.facebook.com/MPArunYadav/videos/2204926206452936/
बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह को भी जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा था.