शक्तिकांत दास होंगे RBI के नए गवर्नर, फ़िलहाल वित्त आयोग के सदस्य हैं दास
1980 में तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी रह चुके शक्तिकांत दास नोटबंदी के समय आर्थिक मामलों के सचिव रह चुके हैं.
मोदी सरकार में वित्त आयोग के सचिव शक्तिकांत दास को रिज़र्व बैंक का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है. शक्तिकांत दास देश के वित्तीय मामलों के सचिव रह चुके हैं.
बता दें कि सोमवार को उर्जित पटेल ने रिज़र्व बैंक के गवर्नर के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. इस इस्तीफ़े के पीछे पटेल ने निजी कारणों का हवाला दिया था. इससे पहले आरबीआई और केंद्र सरकार के बीच मनमुटाव की ख़बरें सामने आई थी.
उर्जित पटेल के इस्तीफ़े पर पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा है कि रिज़र्व बैंक के गवर्नर पर मोदी सरकार दबाव बना रही थी. उन्होंने कहा कि यह सरकार देश के संवैधानिक संस्थाओं के साथ छेड़छाड़ की कोशिश कर रही है.