May a good source be with you.

नोएडा में महिला पत्रकारों पर यौन हमला, महिला आयोग ने पुलिस से रिपोर्ट मांगा

हिला पत्रकार ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि वह और उसकी सहयोगी पर बीती रात एक व्यक्ति ने उस वक्त यौन हमला किया जब वे घर लौट रही थीं।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोएडा में दो महिला पत्रकारों पर कथित यौन हमले के मामले में शहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की है।

इनमें से एक महिला पत्रकार ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि वह और उसकी सहयोगी पर बीती रात एक व्यक्ति ने उस वक्त यौन हमला किया जब वे घर लौट रही थीं।

आयोग ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए नोएडा के एसएसपी से रिपोर्ट मांगी है।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+