शर्मनाक: फेल हुई मोदी की विदेश-नीति? सऊदी सरकार ने पहले 2 भारतीयों का सिर कलम किया और अब शव भी सौंपने से किया सख्त इनकार
विदेश मंत्रालय ने कहा कि सऊदी अरब की व्यवस्था के मुताबिक जिन लोगों को वहां मृत्युदंड दिया जाता है, उनका शव संबंधित देश और परिवार को नहीं दिया जाता है.
सऊदी अरब में पंजाब के दो व्यक्तियों का सिर कलम किए जाने के मामले में एक नई बात सामने आई है. सऊदी अरब सरकार इन लोगों का शव परिजनों को नहीं सौंपेगी.
आरटी न्यूज़ के मुताबिक भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सऊदी अरब की व्यवस्था के मुताबिक जिन लोगों को वहां मृत्युदंड दिया जाता है, उनके शव को ना तो संबंधित देश ना हीं उनके परिवार वालों को दिया जाता है. विदेश मंत्रालय के इस बयान से मृतक का परिवार सदमें है.
सतविंदर कुमार की पत्नी सीमा रानी का कहना है, “2013 में 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट के तहत सतविंदर सऊदी में ट्रक ड्राइवर की नौकरी करने गए थे. इसके बाद 2015 में उन्हें वहां गिरफ़्तार कर लिया गया. उनकी गिरफ़्तारी के कई महीनों बाद हमें इसकी जानकारी मिली थी.”
बता दें कि पंजाब के होशियारपुर के सतविंदर कुमार और लुधियाना के हरजीत सिंह का सऊदी अरब में 28 फरवरी को सिर कलम कर दिया गया था. उन पर 2015 में एक भारतीय व्यक्ति की हत्या का आरोप लगा था. इसके बाद वहां उन दोनों का सिर कलम करने का फ़ैसला सुनाया गया. लेकिन इस फ़ैसले की जानकारी भारतीय दूतावास को नहीं दी गई.
इधर, इस पूरे मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रोष व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि विदेश मंत्रालय से इस मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी जाएगी.