जब संबित पात्रा ने विडियो शेयर कर खोली मोदी सरकार की उज्जवला योजना की पोल, देखें विडियो
पार्टी प्रचार के लिए संबित पात्रा एक ग़रीब महिला के घर भोजन करने पहुंचे थे. जहां महिला चुल्हे पर खाना बनाते दिख रही है.
लोकसभा चुनाव के चुनावी अभियान के दौरान बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक ऐसा विडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके कारण भाजपा की उज्जवला योजना की विफलता की पोल खुल गई.
दरअसल, शेयर किये गए विडियो में पार्टी प्रचार के लिए संबित पात्रा एक ग़रीब महिला के घर भोजन करने पहुंचे थे. जहां महिला चुल्हे पर खाना बनाते दिख रही है. चुल्हे पर ही खाना पकाकर वह संबित पात्रा को खिला रही है.
बीजेपी प्रवक्ता द्वारा ट्वीटर पर यह विडियो शेयर करते ही यह वायरल हो गया और विपक्ष के निशाने पर आ गया. सीपीआई(एम) ने यह विडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, “उज्जवला योजना का क्या हुआ मिस्टर मोदी? आपके उम्मीदवार एक ऐसे घर में खाना खाते दिख रहे हैं जहां महिला पारंपरिक चुल्हे पर खाना बनाते दिख रही है. मोदी जी आपकी सारी योजनाएं धरातल पर विफल हो गयी है.”
What happened to Ujjwala Scheme Mr Modi? Your candidate can be seen eating in a house where woman had to use a traditional Chulha to cook. All your schemes have failed Mr Modi? pic.twitter.com/ZWSY8lBQa6
— CPI (M) (@cpimspeak) April 1, 2019
बता दें कि इस विडियो के आधार पर सोशल मीडिया यूजर्स संबित पात्रा को काफ़ी ट्रोल कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि उज्जवला योजना को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार की पोल उनके प्रवक्ता ने ही खाल दी.