May a good source be with you.

वोटरों के साथ भाजपा ने धोखा किया है, बागी भाजपा सांसद ने ललकारा- हिम्मत है तो पार्टी से निकाल दो

हरियाणा में कुरुक्षेत्र से भाजपा के बागी सांसद राज कुमार सैनी ने रविवार को कहा कि ‘‘पिछले तीन साल से पार्टी के साथ मेरा कोई लेना-देना नहीं है.’’

हरियाणा में कुरुक्षेत्र से भाजपा के बागी सांसद राज कुमार सैनी ने रविवार को कहा कि हिम्मत है तो भाजपा उन्हें पार्टी से निकाल कर दिखाये.

सैनी ने चार महीने पहले अपना राजनीतिक संगठन खड़ा किया था। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने पार्टी को वोट देने वाली जनता से कथित रूप से धोखा किया है.

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछले तीन साल से पार्टी के साथ मेरा कोई लेना-देना नहीं है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘तत्कालीन सांसद (कुरुक्षेत्र से) नवीन जिंदल को हराकर सांसद बनने के कुछ महीने बाद ही मैंने भाजपा को सूचित कर दिया था कि मैं अब पार्टी का सदस्य नहीं हूं क्योंकि जिन लोगों ने मुझमें अपना विश्वास दिखाया, पार्टी ने उनके हितों के साथ धोखा किया.’’

सैनी ने कहा कि अब यह भाजपा पर है कि वह उनकी सदस्यता पर फैसला ले.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+