सबरीमला: हिंसक विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा युवा मोर्चा के लोग हुए गिरफ्तार
पम्बा, निलक्कल, सनिधनम और इलावंकल में धारा 144 लगाई गई है।
सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर सबरीमला, निलाक्कल और पम्बा में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है। दक्षिणपंथियों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो रहा है और वे महिलाओं पर हमला कर रहे हैं।
द न्यूज़ मिनट की ख़बर के मुताबिक़ शुक्रवार को धारा 144 (गैरकानूनी असेंबली) के तहत पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया। भक्तों के कपड़े पहनकर पुरुष ऊपरी पम्बा के चेक-पोस्ट पहुंचे। उन्होंने भगवान अयप्पा की प्रशंसा गायन शुरू कर दी और जल्द ही अन्य पुरुष भी उसमें शामिल हो गए।
जब पुलिस ने उन्हें धारा 144 का हवाला देते हुए वहाँ हटाना शुरू किया तब भक्तों के वेश में कुछ पुरुषों ने खुलासा किया कि वे भाजपा युवा विंग का हिस्सा हैं। “भारत माता की जय” जैसे नारे लगाते हुए हुए उन लोगों ने गिरफ्तारी का विरोध किया। पुलिस ने पाया कि भक्त पुरुष जो बैग ले गए थे उसमें कोई पूजा वस्तु नहीं थी।
गौरतलब है कि 17 अक्टूबर को पांच दिवसीय मासिक पूजा के लिए मंदिर खोले जाने के बाद से मंदिर परिसर और बेस शिविर, नीलक्कल और पंबा समेत आस-पास के इलाकों में आंदोलन तेज़ हो गया था। पम्बा, निलक्कल, सनिधनम और इलावंकल में धारा 144 लगाई गई है जिसका दक्षिणपंथी समूहों द्वारा हिंसक विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान पत्रकारों सहित कई महिलाओं पर हमला किया गया है।
पीटीआई इनपुट्स के साथ