May a good source be with you.

कच्चा तेल की क़ीमतों में उछाल से शुरुआती कारोबार में 19 पैसे गिरा रुपया

बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 19 पैसे गिरकर 69.15 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया.

आयातकों की डॉलर मांग बढ़ने के बीच कच्चा तेल के चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाने से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 19 पैसे गिरकर 69.15 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया.

डीलरों ने कहा कि विदेशी बाजारों में कच्चा तेल चार महीने के उच्चतम स्तर 67.47 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. उन्होंने कहा कि इससे रुपये पर दबाव रहा। हालांकि अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के नरम होने से रुपये की गिरावट पर कुछ लगाम रही.

मंगलवार को रुपये की छह लगातार दिनों की तेजी थम गयी थी और यह 43 पैसे गिरकर 68.96 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 2,132.36 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की.

इस बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 28.74 अंक की तेजी के साथ 38,392.21 अंक पर चल रहा था.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+