मोदी सरकार की मेहेरबानी, आज फिर रुपया दोपहर बाद 37 पैसे गिर कर प्रति डालर 72.12 के नए न्यूनतम स्तर पर
बुधवार को रुपया 17 पैसे गिर कर 71.75 प्रति डालर के नए न्यूनतम स्तर पर बंद हुआ था।
रुपया गुरुवार को कारोबार में 37 पैसे की तेज गिरावट के साथ पहली बार प्रति डालर 72 के नीचे चला गया।
दोपहर बाद रुपए की विनिमय दर 72.12 रुपए प्रति डालर पर चल रही थी। यह कल के बंद की तुलना में 37 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
डीलरों के मुताबिक निवेशक वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डालर में तेजी के बीच भारतीय पूंजी बाजार से विदेशी निवेश की निकासी से चिंतित है।
विदेशी विनिमय बाजार में रुपया आरंभ में 9 पैसे मजबूती के साथ 71.66 प्रति डालर पर चल रहा था।
डीलरों के मुताबिक शुरू में निर्यातकों और बैंकों ने डालर की बिकवाली बढ़ा रखी थी। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दामों में नरमी से भी रुपये को लेकर धारणा सुधरी लग रही थी।
बुधवार को रुपया 17 पैसे गिर कर 71.75 प्रति डालर के नए न्यूनतम स्तर पर बंद हुआ था।