May a good source be with you.

शर्मनाक: व्यापारी ने पूछा दर्द भरा सवाल, तो एंकर रुबिका लियाकत ने झट से बदली बात, देखें विडियो

व्यापारी ने पूछा कि “बीजेपी आज चुनाव हिन्दुवाद और आतंकवाद पर क्यों जीतना चाहती है. आज व्यापारियों की कमर कितनी टूटी हुई है, उस पर ध्यान है कोई?”

भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी के समर्थक माने जाने वाली गोदी मीडिया एक बार फिर बेनकाब हुई है. एबीपी न्यूज़ की एंकर रूबिका लियाकत के एक कार्यक्रम में जब एक व्यापारी ने भाजपा नेता से जीएसटी से जुड़े कठिन सवाल पूछे, तो रूबिका लियाकत ने बडे़ चालाकी से इस सवाल से ध्यान भटका दिया. सोशल मीडिया पर यह विडियो खूब वायरल हो रहा है.

विडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एबीपी न्यूज़ के एक कार्यक्रम में ऑडिएंस के तौर पर मौजूद था. यहां उक्त व्यक्ति ने भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया से सवाल पूछा, “बीजेपी आज चुनाव हिन्दुवाद और आतंकवाद पर क्यों जीतना चाहती है. आज व्यापारियों की कमर कितनी टूटी हुई है, उस पर ध्यान है कोई?” इस सवाल पर भाजपा प्रवक्ता की कोई प्रतिक्रिया आती, उससे पहले एंकर रूबिका लियाकत ने उन्हें टोक दिया. और ख़बर बताने लगी कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने कहा है कि वे प्रधानमंत्री मोदी को थप्पड़ मारेंगी.

पश्चिम बंगाल का जिक्र आने के बाद उक्त व्यक्ति का सवाल जहां का तहां पीछे छूट गया. इस प्रकार गोदी मीडिया की कलाकारी ने मोदी सरकार को सवाल का जवाब देने से बचा लिया.

बता दें कि एबीपी न्यूज़ की एंकर रूबिका लियाकत ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी का इंटरव्यू लिया था. इस इंटरव्यू में उन्होंने पीएम मोदी से पूछा था, “प्रधानमंत्री जी आप थकते क्यों नहीं हैं? कोई टॉनिक लेते हैं क्या?” इसके बाद रूबिका लियाकत की खूब फ़जीहत हुई थी.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+