पिछले पांच सालों में यह सिर्फ ड्रामा कर रही है, सरकार है या ड्रामा कंपनी- राजद
राजद ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार सफाईकर्मियों को उपकरण नहीं देती, लेकिन उनके पांव धोने का ड्रामा करती है.
आम चुनाव के मद्देनज़र सता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल ने भाजपा सरकार को ड्रामा सरकार करार दिया है. आरजेडी ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार पिछले पांच सालों से सिर्फ ड्रामा कर रही है.
आरजेडी ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि “पांच साल बस ड्रामों में निकल गए! बलात्कारियों को अपनी पार्टी से निकाला नहीं, पर बेटी संग सेल्फी खिंचवाने का ड्रामा! गटर में दम तोड़ते सफाईकर्मियों को उपकरण नहीं, पर पांव धोने का ड्रामा! युवाओं को नौकरी मिली नहीं, पर चौकीदारों संग बात का ड्रामा! सरकार है या ड्रामा कम्पनी!”
पाँच साल बस ड्रामों में निकल गए!
बलात्कारियों को अपनी पार्टी से निकाला नहीं, पर बेटी संग सेल्फी खिंचवाने का ड्रामा!
गटर में दम तोड़ते सफाईकर्मियों को उपकरण नहीं, पर पाँव धोने का ड्रामा!
युवाओं को नौकरी मिली नहीं, पर चौकीदारों संग बात का ड्रामा!सरकार है या ड्रामा कम्पनी!
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) March 19, 2019
ग़ौरतलब है कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर ‘चौकीदार नरेंद्र मोदी’ रख लिया है. पीएम मोदी को देखते-देखते कई मंत्रियों ने भी अपने ट्विटर हैंडल का नाम चेंज कर लिया. हालांकि कुछ ही देर बाद यह अभियान बैकफ़ायर कर गया और भाजपा को बेइज्जती उठानी पड़ी.