RJD ने किया बैठक का आयोजन, लोकसभा चुनाव में साजिश की जताई आशंका
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव और राजद के लोकसभा के 19 उम्मीदवार बैठक में शामिल थे.
राष्ट्रीय जनता दल ने हाल में समाप्त लोकसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन को मंगलवार को स्वीकार करने से इनकार करते हुए पार्टी ने कहा कि यह प्रदर्शन साजिश का परिणाम है.
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव और राजद के लोकसभा के 19 उम्मीदवारों के साथ दिनभर चली बैठक के बाद वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह ने पार्टी के विचार मीडियाकर्मियों के समक्ष रखे.
सिंह ने कहा कि पार्टी नेताओं ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विश्वास जताया है. सिंह ने बक्सर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे से उन्हें हार का सामना करना पड़ा.