BJP सांसद की सिक्युरिटी कंपनी के स्टाफ़ से PM मोदी ने की बातचीत, असली चौकीदारों और बेरोज़गारों के सामने मुंह नहीं खुलेगी: मीसा भारती
विपक्षी दलों का आरोप है कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दिनों भाजपा सांसद आरके सिन्हा की सिक्युरिटी कंपनी एसआईएस के चौकीदारों से बात की थी.
राज्यसभा सांसद और आरजेडी नेता मीसा भारती ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. बीते दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने चौकीदारों के साथ चर्चा की थी, जिसे लेकर विरोधी दल हमलावर हो गई. विपक्ष के नेताओं का आरोप है कि प्रधानमंत्री ने भाजपा सांसद आरके सिन्हा की सिक्युरिटी कंपनी एसआईएस के चौकीदारों से सुनियोजित बात की थी. मीसा भारती ने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री असली चौकीदारों और बेरोज़गारों से बात करेंगे तो कुछ बोल नहीं पाएंगे.
मीसा भारती ने ट्विटर पर लिखा है, “अपने सांसद की सिक्युरिटी कम्पनी के वॉचमैन को जबर्दस्ती बिठाकर मोदी जी ने चौकीदारों से बात करने का बचकाना ढोंग कर लिया! अगर असली चौकीदारों, बेरोज़गारों और मोदी सरकार के नीम हकीमी नीतियों के किस्मत के मारों से बात करते तो कुछ बोल नहीं पाते, चुपचाप सुनते!”
अपने सांसद की सिक्युरिटी कम्पनी के वॉचमैन को जबर्दस्ती बिठाकर मोदी जी ने चौकीदारों से बात करने का बचकाना ढोंग कर लिया!
अगर असली चौकीदारों, बेरोज़गारों और मोदी सरकार के नीम हकीमी नीतियों के किस्मत के मारों से बात करते तो कुछ बोल नहीं पाते, चुपचाप सुनते!— Dr. Misa Bharti – विजयी पाटलिपुत्र! ✌️ (@MisaBharti) March 20, 2019
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नारे “चौकीदार चोर है” के जवाब में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी ने “मैं भी चौकीदार” कैंपेन शुरू किया है. मोदी सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री सहित सभी भाजपा नेताओं ने अपने नाम के आगे “चौकीदार” उपनाम लगाया है.