गणतंत्र दिवस परेड़ में नहीं दिखेगी मध्यप्रदेश की झांकी, दूसरी बार प्रस्ताव हुआ रिजेक्ट
मध्यप्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ और राजस्थान की झांकी को भी निरस्त कर दिया गया है.
गठतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर होने वाली परेड में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की झांकियां नहीं दिखाई जाएगी. सिलेक्शन कमिटी ने तीनों राज्यों की तरफ से भेजी गई झांकी को निरस्त कर दिया गया है.
ईनाडु इंडिया की ख़बर के मुताबिक मध्यप्रदेश की ओर से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर झांकी का आईडिया और एक छोटा डेमो बनाकर भेजा गया था. वहीं मध्यप्रदेश के गृहमंत्री बाला ने इस निर्णय को मध्यप्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया है उन्होंने मुख्यमंत्री से बात करके मामले की जांच करने की बात कही है.
ज्ञात हो कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब मध्यप्रदेश की झांकी को गणतंत्र दिवस की परेड में दिखाने से मना किया गया हो, इससे पहले 2017 में भी मध्यप्रदेश के प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया गया था.