प्रसिद्ध संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का निधन
पिछले कुछ वर्षों से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थी।
भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत सितारवादक पंडित रविशंकर की पूर्व पत्नी एवं दिग्गज संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया।
अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वह 91 वर्ष की थीं।
अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उनका तड़के तीन बजकर 51 मिनट पर निधन हुआ। वह पिछले कुछ वर्षों से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थी।
अन्नपूर्णा देवी हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध भारतीय सुरबहार वादक थीं। वह अलाउद्दीन खान की बेटी और शिष्या थीं।
उन्होंने सितारवादक पंडित रविशंकर से शादी की थी। बाद में उनकी शादी टूट गई थी।