May a good source be with you.

देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है उर्जित पटेल का इस्तीफ़ा, पूर्व PM ने कहा- संवैधानिक संस्थाओं को हथियाने की कोशिश कर रही भाजपा

मनमोहन सिंह ने कहा कि इससे पहले आरबीआई के डिप्टी गवर्नर ने कहा था कि मोदी सरकार केंद्रीय बैंक के पैसे को हथिया चाहती है. यह भी उर्जित पटेल के इस्तीफ़े के पीछे की वज़ह यह भी हो सकती है.

रिज़र्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफ़े पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि सरकार देश के संवैधानिक संस्थाओं पर निशाना साध रही है.

एक प्रेस नोट में पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा है कि उर्जित पटेल देश के एक जाने माने अर्थशास्त्री हैं, उन्होंने देश के आर्थिक वित्तीय संस्थानों और आर्थिक नीतियों को सुधारने के काफ़ी प्रयास किए हैं. आज जब देश के आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं, ऐसे समय में उर्जित पटेल का इस्तीफ़ा दुर्भाग्यपूर्ण हैं.

मनमोहन सिंह ने कहा कि इससे पहले आरबीआई के डिप्टी गवर्नर ने कहा था कि मोदी सरकार केंद्रीय बैंक के पैसे को हथिया चाहती है. उन्होंने आशंका जताई कि उर्जित पटेल के इस्तीफ़े के पीछे की वज़ह यह भी हो सकती है.

मनमोहन सिंह ने कहा कि किसी भी संस्थान को बनने में सालों लग जाते हैं लेकिन, एक ग़लत फ़ैसले के कारण कुछ ही मिनटों में इसकी साख गिर सकती है. उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक फैसले के लिए देश के संवैधानिक संस्थानों को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+