चुनाव के बहाने रांची विश्वविद्यालय के छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा है खिलवाड़- रवीश कुमार
छात्रों ने पिछले साल जुलाई में दाखिल लिया. उस हिसाब से जनवरी 2019 में पहला सेमेस्टर एगजाम हो जाना चाहिए था लेकिन मई आ गई है और परीक्षा का कोई आता पता नही है.
रविश जी को मेरा नमस्कार, मेरे सभी सहपाठियों की तरफ से आपको नमस्कार, हम सब रांची यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते है, लेकिन आपको जान कर हैरानी होगी कि जिस यूनिवर्सिटी ने हम छात्रों का भविष्य उज्ज्वल बनाने का बीड़ा उठाया है वही हमारे साथ खिलवाड़ कर रही है.
मैं ये बात बेहद पीड़ा के साथ कह रहा हूँ क्योंकि रोज़ाना मुझे कई छात्रों के मैसेज आ रहे हैं कि आप Please हमारी समस्या रविश सर को दिखाए ताकि वो NDTv प्राइम टाइम में इसे दिखा सकें कि कैसे चुनाव का बहाना बना कर यूनिवर्सिटी छात्रों के भविष्य को नजरअंदाज कर रही है, मुझे नही पता कि आप इसे कवर करेंगे या नही लेकिन ये जरूर जानता हूं कि जब तक कोई रिपोर्टर इस मुद्दे को उठाएगा तब तक बहुत देर हो चुकी होगी, रांची झारखंड की राजधानी है और रांची यूनिवर्सिटी का ही अगर ये हाल रहा तो बाकी यूनिविर्सिटी में क्या होगा!! अब बात करते हैं.
समस्या की :-
हमने पिछले साल जुलाई में दाखिल लिया. उस हिसाब से जनवरी 2019 में पहला सेमेस्टर एगजाम हो जाना चाहिए था लेकिन मई आ गयी है और परीक्षा का कोई आता पता नही है, सेमेस्टर 2 की पढ़ाई भी चालू कर दी गयी है कॉलेज में, इस हिसाब से जो कोर्स 3 साल में खत्म होना था वो 4 साल में होगा अब होगा भी की नही ये नही पता!! हमने ट्यूशन भी ले लिया है, आगे की पढ़ाई भी चालू कर दी गयी है, घर वाले भी बार बार पूछ रहे हैं कि परीक्षा कब होगी!! अब हम घरवालों को कैसे समझाए!! हमारी मूल समस्या यही है कि 2018-2021 सत्र काफी पीछे चल रहा है और किसी को पड़ी भी नही हैं, चुनाव में नेता बड़े बड़े वादे कर के चले जाते हैं लेकिन इन समस्याओं पर किन्ही का ध्यान नही जाता.
मेरी विनती है आपसे रविश जी, एक आप ही हैं जो छात्रों की समस्या समझ सकते हैं, मुझे आपके जवाब का इंतजार रहेगा.
धन्यवाद ।।
(यह लेख वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार की फ़ेसबुक पोस्ट से हू-ब-हू लिया गया है.)