May a good source be with you.

मनाली में रूसी महिला के साथ दुष्कर्म

महिला की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

रूस की एक महिला ने आरोप लगाया है कि मनाली में दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुल्लू की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने शुक्रवार को बताया कि घटना वृहस्पतिवार रात की है जब महिला रात में खाना खा कर एक सुनसान इलाके से गुजर रही थी।

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर मनाली पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अग्निहोत्री ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करा लिया गया है और मनाली थाने के प्रभारी अनिल कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+