May a good source be with you.

रसोई गैस की बढ़ी कीमतें, रणदीप सुरजेवाला का तंज- आसमान छूती कीमतें बताती है कि मोदी है तो मुमकिन है

सुरजेवाला ने कहा कि साल 2014 से सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में 83 रुपये और बिना-सब्सिडी सिलेंडर की कीमतों में 287 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा कि मोदी जी ने विदाई के समय महंगाई का गिफ्ट दिया है.

इसी को लेकर रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा कि 16 मई 2014 को रसोई गैस की कीमत 412 थी, जो आज 495.61 रुपये है. वहीं बिना-सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत 2014 में 414 रुपये थी. जो वर्तमान में 701.50 रुपये है. यानी साल 2014 से सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में 83.61 रुपये और बिना-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में 287.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

सुरजेवाला ने आगे लिखा कि मोदी जी ने महंगाई का विदाई गिफ्ट दिया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों से साफ होता है कि मोदी है तो मुमकिन है.

दरअसल रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में इजाफा हुआ है. जिसके तहत सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 2.08 रुपये और गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 42.50 रुपये बढ़ गई है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+