शर्मनाक: ट्विटर पर बीफ़ खाने की तस्वीर पोस्ट करने पर पूर्व रॉ अधिकारी का रामचन्द्र गुहा को धमकी
पूर्व रॉ अधिकारी आर.के यादव ने गुहा को धमकी दी और हिंदू धर्म पर कलंक बताया.
एक पूर्व रॉ अधिकारी आर.के यादव ने शनिवार को इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा को ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट करने पर धमकी दी. उस तस्वीर के ज़रिए गुहा गोवा के उत्सव में गोमांस खाने का दावा कर रहे थे. हालांकि मामला आगे बढ़ते देख गुहा ने वो ट्वीट ही डिलीट कर दी.
गौरतलब है कि शुक्रवार, 7 दिसंबर को गुहा ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसे राइट विंग कार्यकर्ताओं ने विरोध किया. यादव ने गुहा की फ़ोटो पोस्ट करके उन्हें हिंदू धर्म पर “कलंक” कहा.
उसके बाद गुहा ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि “दिल्ली के एक व्यक्ति ने उन्हें और उसकी पत्नी को धमकी दी थी.” उन्होंने व्यक्ति का नबंर भी पोस्ट किया. यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने पुलिस को सूचित किया है या नहीं.
This threatening tweet below is from a former official of the Research and Analysis Wing. I would like to place it on record, and will do with every subsequent threat received. https://t.co/MrG7AVL15U
— Ramachandra Guha (@Ram_Guha) December 9, 2018
ट्वीट करने के कुछ समय बाद ही रामचंद्र गुहा ने गोवा में भोजन करने वाली तस्वीर को डिलीट कर दिया और एक ट्वीट करके कहा कि “मैंने गोवा में अपने दोपहर के भोजन की तस्वीर हटा दी है क्योंकि उसका स्वाद खराब था. हालांकि, मैं फिर से गोमांस के मामले में भाजपा के पूर्ण पाखंड को उजागर करना चाहता हूं और खुद की धारणा को दोहराता हूं कि मनुष्यों को प्यार करने, पहनने और प्यार में गिरने का अधिकार होना चाहिए.”
I have deleted the photo of my lunch in Goa as it was in poor taste. I do wish however to again highlight the absolute hypocrisy of the BJP in the matter of beef, and to reiterate my own belief that humans must have the right to eat, dress, and fall in love as they choose.
— Ramachandra Guha (@Ram_Guha) December 9, 2018