May a good source be with you.

भाजपा विधायक राम कदम ने महिलाओं को लेकर दिया विवादित बयान

राम कदम का विवादित बयान: अगर लड़की पंसद है तो अगवा कर लड़के कर लें शादी, वे करेंगे लड़के की मदद।

महाराष्ट्र के भाजपा विधायक और प्रवक्ता राम कदम ने सोमवार को मुंबई के घाटकोपर इलाके में दही-हांडी के कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दिया है। एनसीपी विधायक जीतेन्द्र अव्हाड द्वारा पोस्ट किये गए इस वीडियो में कदम मराठी में यह बोलते नज़र आ रहे हैं, “अगर किसी लड़की ने किसी लड़के का प्रपोजल ठुकराया तो लड़का अपने माता-पिता के साथ मेरे पास आए।अगर माता पिता को भी वह लड़की पसंद आयी तो मैं क्या करूँगा? मैं उस लड़की को अगवा करके तुम्हे दे दूंगा।”

वहीं दूसरी तरफ़ जब मीडिया ने राम कदम से उनके बयान पर दोबार राय जाननी चाही तो उन्होंने अपने बयान के लिए माफ़ी मांगने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं कहा और मैं अपने बयान पर कायम हूं।

गौरतलब है कि देश में महिलाओं की सुरक्षा को ख़तरा एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है। ऐसे में भाजपा सरकार के विधायक द्वारा इस तरह का बेतुका बयान महिलाओं की सुरक्षा के विषय पर असंवेदनशीलता दर्शाता है। इससे पहले भी कई बार भाजपा नेताओं के इस प्रकार के विवादित बयान सामने आए है। उन्नव सामूहिक बलात्कार पर भाजपा विधायक सुरेंश सिंह ने बयान दिया था कि स्वंय राम भगवान भी आ जाए तब भी बलात्कार जैसी घटनाओं को रोकना संभव नहीं।

वहीं बयान के बाद विपक्ष से प्रतिक्रिया देते हुए एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि ऐसी बात करने वाले राम कदम ने खुद को भाजपा का रावण बताया है, इनको राम कदम नहीं बल्कि रावण कदम कहा जाना चाहिए।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+