प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभिनेता रजनीकांत ने दी जीत की बधाई
अभिनेता ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आदरणीय नरेंद्र मोदी जी, आपको हार्दिक बधाई, आपने कर दिखाया.’’
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने भारतीय जनता पार्टी के देश की सत्ता में जोरदार वापसी करने के स्पष्ट संकेतों के मध्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है.
इस 69 वर्षीय अभिनेता ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आदरणीय नरेंद्र मोदी जी, आपको हार्दिक बधाई, आपने कर दिखाया.’’
Respected dear @narendramodi ji
hearty congratulations … You made it !!! God bless.— Rajinikanth (@rajinikanth) May 23, 2019
चुनाव आयोग के अनुसार अकेले भाजपा 300 संसदीय सीटों पर बढ़त बनाये हुये है.
बीते साल रजनीकांत ने मोदी की परोक्ष रूप से प्रशंसा करते हुये कहा था कि वह एक मजबूत इंसान हैं.
गौरतलब है कि रजनीकांत 2021 में राज्य विधानसभा की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए अपनी पार्टी बनाने का ऐलान कर चुके हैं. हालांकि उनकी पार्टी का औपचारिक कामकाज शुरू नहीं हुआ है.
समझा जाता है कि रजनीकांत का झुकाव भाजपा की तरफ है.