बदल गया वक्त: फ़ेक न्यूज़ फैलाने वाले को राजस्थान पुलिस ने कहा- चेत जाओ वरना अब बुरा होगा परिणाम
इस मैसेज में कांग्रेस पार्टी द्वारा बनने जा रही नई-नवेली सरकार के ख़िलाफ़ भी ज़हर उगला गया है.
राजस्थान में सोशल मीडिया के जरिए अफ़वाह फ़ैलाकर सामाज़िक सौहार्द बिगाड़ने और कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की साजिश की जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में मुस्लिम समाज के प्रति नफ़रत फैलाने और हिन्दुओं को भड़काने की कोशिश की जा रही है. हालांकि राजस्थान पुलिस ने इस पर ठोस और सराहनीय कदम उठाए हैं. पुलिस ने कहा है कि उसकी नज़र यह पोस्ट शेयर करने वाले पर बनी हुई है. इसके साथ ही पुलिस ने इस शख़्स को कथित विडियो की सच्चाई बताई और आगे से ऐसा नहीं करने की सलाह भी दी है.
@ASHOK6510 नाम के एक उपभोक्ता ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें लिखा है कि उटाम्बर में राजपूतों के घरों में घुसकर के मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने बहन-बेटियों पर हाथ डाला और घरों पर हमला किया, 5 घंटों में ऐसी हालत तो 5 सालों में कितना होगा अत्याचार.
हेलो @Ashok6510
राजस्थान पुलिस आपको watch कर रही है। ये एक पुरानी वीडियो है जो झारखंड के रांची की है। आप तुरंत इसे delete करें अन्यथा Cyber Unit को यह case सौंप दी जायेगी।
आइंदा इस तरह के अफवाह न फैलाएं।#FakeNews #KillFakeNews@PMOIndia @HMOIndia @RajCMO pic.twitter.com/lXsPvayHQN
— Rajasthan Police (@PoliceRajasthan) December 16, 2018
इस पोस्ट को राजस्थान पुलिस ने संज्ञान में लिया है और ट्विटर पर ही सूचित किया है कि उक्त यूजर पर पुलिस की नज़र बनी हुई है. ग़ौरतलब है कि सोमवार को अशोक गहलोत कांग्रेस पार्टी की तरफ़ से राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण से ठीक पहले सरकार के ख़िलाफ़ यह भड़काऊ पोस्ट चिंता का विषय है.