राजस्थान: विकलांगों को मिलेगा 4 प्रतिशत का आरक्षण
सरकार ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 का अनुपालन करते हुए गज़ट अधिसूचना बीते गुरुवार को जारी किया है.
राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने विकलांग जनों के लिए सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है.
सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण विभाग के सचिव शुचि शर्मा ने कहा है कि सरकार ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 का अनुपालन करते हुए गज़ट अधिसूचना बीते गुरुवार को जारी किया है.
उन्होंने कहा कि 2016 के अधिनियम के मुताबिक एक सलाहकार बोर्ड और जांच कमेटी का गठन करने का प्रावधान भी सरकार ने किया है.
पीटीआई इनपुट्स पर आधारित