May a good source be with you.

राजस्थान : चुनाव में हार के डर से भाजपा विधायक मतदाताओं को आत्महत्या की धमकी देकर मांग रहे हैं वोट

एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें विधायक मतदाताओं पर वोट के लिए दबाव बनाते नज़र आ रहे हैं.

राजस्थान में भाजपा की हालत बहुत ख़राब होती नज़र आ रही है. इससे पार्टी उम्मीदवारों को अपनी हार से डर लगने लगा है. इस डर के चलते भाजपा के उम्मीदवार जनता को धमकी देकर वोट मांग रहे हैं. राजे सरकार के श्रीचंद कृपलानी मतदाताओं के बीच जाकर धमकी दे रहे हैं कि यदि उन्होंने वोट नहीं दिया तो वो आत्महत्या कर लेंगे.

सबरंग की ख़बर के अनुसार कृपलानी के एक भाषण का विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे मतदाताओं पर वोट देने के लिए दबाव बनाते नज़र आ रहे हैं. मज़ेदार बात यह है कि इस विडियो में ग्रामीण मतदाता उनकी बातों पर हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से इस विडियो पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

श्रीचंद कृपलानी निंबाहेड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में उनको डर है कि कहीं वो चुनाव में हार न जाए. इसलिए वे लोगों को कह रहे हैं, “मैंने बहुत काम किया है लेकिन इसके बाद भी लोगों ने मुझे वोट नहीं दिया तो मैं सुसाइड कर लूंगा.

गौरतलब है कि भाजपा उम्मीदवारों का यह डर बता रहा है कि पार्टी के कार्यकाल के दौरान बिगड़ती कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार, किसानों की समस्या जैसे मुद्दों को लेकर आम जनता में पार्टी के प्रति नाराज़गी है. इसलिए चुनाव में डर से भाजपा उम्मीदवार चुनावी सभाओं में धमकी देते नज़र आ रहे हैं.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+