May a good source be with you.

गौरव यात्रा में राजे को दिखाए लोगों ने काले झंडे, प्रशासन की नाकामी पड़ गई भारी

विरोध को लेकर राजे की बेतुकी दलील, कहा- “चार लोग मिलकर किसी प्रदेश के विकास को नहीं रोक सकते”

सुरक्षा के चाक चौबंद इंतज़ामों के बावजूद राजस्थान की मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे को बाड़मेर में शनिवार को आयोजित एक जनसभा में काले झंडे दिखाए गए, साथ ही राजे के विरोध में नारे भी लगाये गए। पुलिस ने विरोध में शामिल लोगों को पकड़ लिया और उन्‍हें सभा स्‍थल से बाहर ले गयी। राजे ने भी अपने संबोधन में इस घटना का ज़िक्र किया, वे अपनी राजस्‍थान गौरव यात्रा के तहत यहां आई थीं। जनसभा में राजे ने जैसे ही अपना संबोधन शुरू किया, सभा स्‍थल में मौजूद कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाते हुए उनके खिलाफ़ नारे लगाने शुरू कर दिए।

अपने संबो‍धन में घटना का ज़िक्र करते हुए राजे ने कहा कि समाज में तरह-तरह के लोग होते हैं और ऐसे लोग आपको मिल ही जायेंगे। उन्‍होनें कहा कि यह दुनियादारी है लेकिन चार लोग मिलकर किसी प्रदेश के विकास को नहीं रोक सकते।

गौरतलब है कि मुख्‍यमंत्री की सभा को लेकर बाड़मेर में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतज़ाम किए गए थे। करीब तीन हज़ार पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्‍यवस्‍था में तैनात किया गया था। कड़ी सुरक्षा जांच के बाद लोगों को सभा स्‍थल पर जाने दिया जा रहा था। काले कपड़े पहने किसी भी व्‍यक्ति को सभा स्‍थल में प्रवेश नहीं दिया गया, उनके कपड़े सभा स्‍थल से बाहर रखवाने के बाद ही उन्‍हे सभा स्‍थल में जाने दिया गया। इतने कड़े सुरक्षा बंदोबस्‍तों के बावजूद कुछ लोग काले झण्‍डे लेकर सभास्‍थल तक जाने में सफल हो गए।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+