May a good source be with you.

राजस्थान: कांग्रेस ने माफ़ किया किसानों का लोन, 2 लाख तक के कर्ज़ हुए माफ़

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने शपथग्रहण के कुछ घंटे के भीतर ही कर्ज़माफ़ी का ऐलान कर दिया था.

राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने किसानों का लोन माफ़ कर दिया है. प्रदेश के किसानों का 2 लाख रुपए तक का लोन माफ़ किया गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि इस कर्ज़माफ़ी से सरकार के ऊपर 18,000 करोड़ रूपए का भार पड़ेगा, जिसका वहन सरकार करेगी.


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बाबत ट्वीट करके जनता के वादे को पूरा करने का ऐलान किया. राहुल गांधी ने लिखा कि हमने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीनों राज्यों में किसानों का लोन माफ़ कर दिया है. इस प्रकार कांग्रेस ने दस दिनों में कर्ज़माफ़ी का वादा मात्र दो दिनों में पूरा कर दिया.

ग़ौरतलब है कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा था कि सरकार बनने पर वह दस दिनों के भीतर किसानों का लोन माफ़ कर देगी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी सभाओं में कर्ज़माफ़ी को मुख्य मुद्दा बनाया था. मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने शपथग्रहण के कुछ घंटे के भीतर ही कर्ज़माफ़ी का ऐलान कर दिया था.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+