राजस्थान: वोट मांगने गए थे भाजपा नेता, गांववालों ने नारेबाजी कर भगाया, देखें विडियो
स्थानीय लोग भाजपा मेयर अशोक लाहोटी के कार्यकाल में इलाके में कुछ काम न होने की वजह से नाराज हैं.
राजस्थान के जयपुर में चुनाव प्रचार करने गए भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी का प्रचार करना महंगा पड़ गया. दरअसल, जयपुर के सांगानेर इलाके में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी प्रचार के लिए गए थे. लेकिन, भाजपा मेयर के कार्यकाल में कोई काम न होने की वजह से नाराज स्थानीय लोगों ने भाजपा वालों वापस जाओ के नारे लगाते हुए उन्हें इलाके में प्रवेश करने से रोक दिया.
स्थानीय लोगों की शिकायत है कि भाजपा मेयर अशोक लाहोटी ने बतौर मेयर के कार्यकाल में इलाके में कुछ काम नहीं किया है और इस बार भी भाजपा की तरफ से अशोक लाहोटी ही मेयर के पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं.
इस बात से नाराज़ स्थानीय लोगों और महिलाओं ने लाठियां हाथ में लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने इलाके में आने से रोक दिया और साथ ही भाजपा वालों वापस जाओ के नारे लगाए. इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय लोगों को समझाते हुए नज़र आ रहे हैं. इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
"बीजेपी वालों वापस जाओ"
"जयपुर के सांगानेर इलाके में BJP कार्यकर्ताओं को स्थानीय महिलाओं ने लाठियां लेकर अपने इलाके में आने से रोका,
महिलाओं का कहना है की बीजेपी के मेयर अशोक लाहोटी चुनाव लड़ रहे हैं जिन्होंने बतौर मेयर कुछ काम नहीं किया" pic.twitter.com/4oyc8I77Yy
— Shalu (@Shalupcrf) December 2, 2018