May a good source be with you.

रेलवे में ढाई लाख लोगों को रोज़गार देने का वादा भी चुनावी जुमला, पी. चिदंबरम ने मोदी सरकार पर कसा तंज

चिदबंरम ने ट्विटर पर लिखा, “रेलवे ने करीब 5 वर्षों तक 2,82,976 पदों को खाली रखा और अब अचानक नींद से जागते हुए कहा कि हम 3 महीने में इन पदों को भर देंगे! एक और जुमला!

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिबंदरम ने रेलवे 2.5 लाख नौकरियों की घोषणा को लेकर रेलमंत्री मंत्री पीयूष गोयल पर निशाना साधा है. उन्होंने सरकार के इस फ़ैसले को एक और जुमला करार दिया है. उन्होंने कहा कि पांच साल से चुप बैठी सरकार अचानक रेलवे की भर्तियों के लिए जाग गई है.

चिदबंरम ने ट्विटर पर लिखा, “रेलवे ने करीब 5 वर्षों तक 2,82,976 पदों को खाली रखा और अब अचानक नींद से जागते हुए कहा कि हम 3 महीने में इन पदों को भर देंगे! एक और जुमला!

चिदंबरम ने ट्वीट में आगे लिखा कि इस सरकार के अन्य कई विभागों की भी यही कहानी है. एक तरफ खाली पद हैं और दूसरी तरफ बेरोजगार युवा है.

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने 2.5 लाख बेरोज़गारों को रेलवे में नौकरी देने की घोषणा की है. रोज़गार और किसानों के मुद्दे पर फ़ेल मोदी सरकार लोकसभा चुनाव के करीब आते ही एक बार फिर लोक लुभावन झांसे दे रही है. बता दें कि हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि सिर्फ 2018 में सवा करोड़ लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+