चुनाव जीतने के बाद लगातार बढ़ रही राहुल की लोकप्रियता, ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 81 लाख पहुंची
पिछले 20 दिनों में लगभग 2.70 लाख लोगों ने राहुल गांधी को फॉलो किया है और यह संख्या लगातार बढ़ रही है.
तीन राज्यों में कांग्रेस की भारी जीत के बाद पार्टी सुप्रीमो राहुल गांधी की लोकप्रियता में भारी इजाफ़ा हुआ है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले मात्र 20 दिनों में ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या लगभग 2.70 लाख बढ़ गई है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनावों से पहले 11 दिसंबर को राहुल गांधी के फॉलोअर्स की संख्या 79 लाख थी. चुनाव परिणाम आने के बाद 30 दिसंबर को उनके फॉलोअर्स की संख्या 81 लाख से अधिक हो गई है. इसके अलावे हर रोज राहुल गांधी के फॉलोअर्स की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
बता दें कि कांग्रेस पार्टी और इसके नेताओं की सक्रियता डिजिटल या सोशल मीडिया पर नहीं रही है. दो साल पहले ही पार्टी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रियता बढ़ाई है.