सीबीआई विवाद: देशभर की राजधानियों में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीबीआई मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस के इस प्रदर्शन को देखते हुए सीबीआई मुख्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के सैकड़ों जवानों को तैनात किया गया है।
सीबीआई में चल रहे गतिरोध को लेकर कांग्रेस पार्टी आज देश के सभी राज्यों की राजधानियों में सीबीआई कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय के बाहर धरने का नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। कांग्रेस पार्टी के इस विरोध प्रदर्शन को तृणमूल कांग्रेस सहित कई पार्टियों का समर्थन हासिल है।
कांग्रेस के इस प्रदर्शन को देखते हुए सीबीआई मुख्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के सैकड़ों जवानों को तैनात किया गया है।
#Delhi Trinamool Congress to join the Congress party protest led by Rahul Gandhi at Central Bureau of Investigation headquarters against the removal of CBI Director Alok Verma; Visuals from outside CBI headquarters in Delhi pic.twitter.com/Q6qVFQTW6H
— ANI (@ANI) October 26, 2018
ग़ौरतलब है कि केंद्र सरकार ने सीबीआई के दो शीर्ष अधिकारियों को छुट्टी पर भेज दिया है। विपक्षी दलों ने सरकार के इस कदम की कड़ी आलोचना की है। इधर, सरकार के इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ आलोक वर्मा ने सर्वोच्च न्यायालय में अर्ज़ी दी है। सुप्रीम कोर्ट आज ही इस मामले में सुनवाई करने वाली है। राकेश की तरफ़ से इस मामले में पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी न्यायालय में दलील देंगे।