May a good source be with you.

राफ़ेल विवाद: संसद में परीक्षा देने नहीं आए नरेन्द्र मोदी, राहुल ने कहा- पंजाब के छात्र ही पूछ लें सवाल

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से चार सवाल पूछे थे, जिसपर आज प्रधानमंत्री को जवाब देना था.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री संसद के भीतर अपना एग़्जाम छोड़ कर पंजाब में एक यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करने चले गए हैं. राहुल गांधी ने यूनिवर्सिटी के छात्रों से अपील की है कि वहां वे प्रधानमंत्री से राफ़ेल मुद्दे पर सवाल करें.

कांग्रेस अध्यक्ष ने बुधवार रात ट्विट कर प्रधानमंत्री से चार सवाल पूछे. उन्होंने इन सवालों पर प्रधानमंत्री को संसद में जवाब देने के लिए कहा. लेकिन, प्रधानमंत्री आज पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चले गए. इस पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया- ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री राफ़ेल सौदे पर ओपन बुक एग़्जाम छोड़कर पंजाब में छात्रों को संबोधित करने चले गए हैं. मैं वहां के छात्रों से आग्रह करता हूं कि वे मेरी तरफ़ से प्रधानमंत्री से चार सवाल पूछें.

दरअसल, संसद में राफ़ेल विमान सौदे को लेकर चर्चा चल रही है. कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल राफ़ेल सौदे पर जेपीसी जांच  कराने की मांग कर रहे हैं.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+