ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को लेकर झूठ बोलने में आपको बिल्कुल भी शर्म नहीं आती मोदी जी? : PM मोदी के अमेठी दौरे पर बोले राहुल गांधी
ट्विटर पर राहुल गांधी ने लिखा कि प्रधानमंत्री जी, अमेठी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का शिलान्यास 2010 में मैंने खुद किया था.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झूठ बोलने और दूसरे के कामों का श्रेय लेने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की है. अमेठी में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आयुध फैक्ट्री का शिलान्यस किए जाने को लेकर राहुल गांधी ने कहा है कि 2010 में ही अमेठी में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का शिलान्यास किया गया था, जहां पिछले कई सालों से छोटे हथियारों का उत्पादन चल रहा है.
ट्विटर पर राहुल गांधी ने लिखा कि प्रधानमंत्री जी, अमेठी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का शिलान्यास 2010 में मैंने खुद किया था. पिछले कई सालों से वहां छोटे हथियारों का उत्पादन चल रहा है. कल आप अमेठी गए और अपनी आदत से मजबूर होकर आपने फिर झूठ बोला. आपको बिल्कुल भी शर्म नहीं आती?
प्रधानमंत्री जी,
अमेठी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का शिलान्यास 2010 में मैंने खुद किया था।
पिछले कई सालों से वहां छोटे हथियारों का उत्पादन चल रहा है।
कल आप अमेठी गए और अपनी आदत से मजबूर होकर आपने फिर झूठ बोला।
क्या आपको बिल्कुल भी शर्म नहीं आती?
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 4, 2019
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी रविवार, 3 मार्च को अमेठी में थे. यहां उन्होंने आयुध फैक्ट्री का शिलान्यस किया था और आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने लंबे समय तक इस काम को रोके रखा था.