भाजपा के मंत्रियों पर उठ रही हैं उंगलियाँ और मोदी जी चुप हैं – राहुल गाँधी
मोदी सरकार के राज्य विदेश मंत्री एम जे अकबर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर उठाया राहुल गाँधी ने सवाल।
हाल ही में एम जे अकबर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर मोदी सरकार की निष्क्रियता और चुप्पी पर तीखा हमला करते हुए राहुल गाँधी ने कहा, “बीजेपी के मंत्रियों पर उंगलियाँ उठाई जाती हैं और प्रधानमंत्री के मूंह से एक शब्द नहीं निकलता है।”
बीजेपी के मंत्रियों पर उंगली उठाई जाती है, प्रधानमंत्री के मूह से एक शब्द नहीं निकलता हैं: कांग्रेस अध्यक्ष @RahulGandhi pic.twitter.com/aEkE5Jgflw
— Congress (@INCIndia) October 15, 2018
ग्वालियर में एक कार्यक्रम के दौरान वहाँ मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए राहुल ने यह बात कही। गौरतलब है कि मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर पर #Metoo कैंपेन के दौरान करीब 14 महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। बीते रविवार को विदेश से लौटने के बाद ख़ुद पर लगे आरोपों को लेकर अपने बयान में अकबर ने सारे आरोपों को बेबुनियाद और मनगढ़ंत बताया।
इसी क्रम में, जहां करीब 14 महिलाओं ने अकबर पर आरोप लगाया था, वहीं सिर्फ वरिष्ठ पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ अकबर ने एक निजी आपराधिक मानहानि का मुक़दमा दायर किया है। गौरतलब हो कि प्रिय रमानी वह पहली महिला पत्रकार थीं जिन्होंने खुलकर अकबर की दरिंदगी और आपराधिक करतूतों के बारे में बताते हुए ट्विटर पर अपनी आपबीती साझा की थी।
एक तरफ जहां एक साथ अकबर पर इतने आरोप लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार इन आरोपों पर चुप्पी साधे बैठी हुई है।