बिहार में जन आकांक्षा रैली ने देश में बदलाव की आवाज और बुलंद किया है: राहुल गांधी
गांधी मैदान में कांग्रेस ने 28 सालों के बाद रैली का आयोजन किया था.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि तीन फरवरी को पटना में हुई पार्टी की ‘जन आकांक्षा रैली’ ने देश में बदलाव की आवाज को और बुलंद किया है.
गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘बिहार के लोगों का स्नेह मेरे दिल को छू गया. ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित ‘जन आकांक्षा रैली’ ने देश में बदलाव की आवाज़ को और बुलंद कर दिया है.” उन्होंने कहा, ‘बिहार कांग्रेस के सभी साथियों को इसके सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई.’
ग़ौरतलब है कि पटना के गांधी मैदान में आयोजित हुई रैली में गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा राजद एवं कुछ अन्य सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हुए थे.
इस मैदान में कांग्रेस ने 28 वर्षों के बाद अपने दम पर किसी रैली का आयोजन किया था.