May a good source be with you.

रुपये की कीमत टूट नहीं रही, बल्कि टूट चुकी है: राहुल

बुधवार को रुपया 43 पैसे गिरकर 73.34 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा।

डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत अब तक के न्यूनतम स्तर पर चले जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि रुपये की कीमत टूट नहीं रही है, बल्कि टूट चुकी है।

गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘ ब्रेकिंग: रुपया गिरकर 73.77 पर पहुंचा। यह टूट नहीं रहा है-टूट चुका है।’ उन्होंने रुपये की कीमत में गिरावट को लेकर बुधवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था और सवाल किया था कि महंगाई को लेकर जनता के हाहाकार पर ‘56 इंच के सीने वाले’ खामोश क्यों हैं? गांधी ने ट्वीट कर कहा था, ‘रुपया गया 73 पार, महँगाई मचाए हाहाकार। तेल-गैस में लगी है आग, बाजार में मची भागम-भाग।

वो 56 इंच के सीने वाले का कब तक चलेगा साइलेंट मोड, कहाँ है- अच्छे दिन का कोड?’ दरअसल, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर गुरुवार को 73.77 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को रुपया 43 पैसे गिरकर 73.34 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+