राफेल घोटाला: मोदी ने दिया है भारत को धोखा, किया है सैनिकों के खून का अपमान – राहुल गाँधी
मोदी सरकार यह दावा करती रही है कि दसॉल्ट ने खुद ही रिलायंस को डील के लिए चुना था, इसमें भारत सरकार का कोई हाथ नहीं था।
राफेल सौदे की सच्चाई सामने आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा है कि राफेल घोटाले में सीधे तौर पर पीएम मोदी का हाथ शामिल है। उन्होंने कहा कि पीएम ने देश के सैनिकों के खून का अपमान किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बंद कमरे के पीछे प्रधानमंत्री ने राफेल विमानों की डील की थी। उन्होंने कहा कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने हमें बता दिया है कि नरेंद्र मोदी ने अपने दिवालिया मित्र अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाया है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों को धोखा दिया है और सैनिकों के खून का अपमान किया है।
The PM personally negotiated & changed the #Rafale deal behind closed doors. Thanks to François Hollande, we now know he personally delivered a deal worth billions of dollars to a bankrupt Anil Ambani.
The PM has betrayed India. He has dishonoured the blood of our soldiers.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 21, 2018
बता दें कि शुक्रवार को मीडियापार्ट से बातचीत में फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत सरकार ने राफेल डील के लिए सिर्फ रिलायंस को ही प्रस्तावित किया था जिसके कारण हमारे पास दूसरा कोई विकल्प मौजूद नहीं था।
गौरतलब है कि मोदी सरकार यह दावा करती रही है कि दसॉल्ट ने खुद ही रिलायंस को डील के लिए चुना था, इसमें भारत सरकार का कोई हाथ नहीं था। सरकार ने कहा था कि इस डील में भारतीय रक्षा मंत्रालय का कोई हाथ नहीं था। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति का बयान सामने के बाद इस मामले पर मोदी सरकार की सच्चाई सामने आ गई है।
इससे पहले मोदी सरकार ने कहा था कि हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड राफेल विमानों के निर्माण में सक्षम नहीं था। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि पिछली यूपीए सरकार ने हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को इस डील से बाहर कर दिया था।
अब फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद का बयान सामने आने के बाद यह लगभग साबित हो गया है कि मोदी सरकार ने राफेल डील में अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस को मदद पहुंचाने की कोशिश की है।