May a good source be with you.

अनिल अंबानी के बिचौलिये के तौर पर काम कर रहे थे नरेन्द्र मोदी: राफ़ेल घोटाले पर फिर बरसे राहुल गांधी

राफ़ेल घोटाले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर एक बार फिर हमला किया है.

राफ़ेल घोटाले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर एक बार फिर हमला किया है. आज प्रेस कॉन्फ़्रेस में राहुल गांधी ने एक ईमेल जारी किया, जिसमें लिखा गया था कि प्रधानमंत्री मोदी के फ्रांस दौरे से पहले अनिल अंबानी ने फ्रांस की यात्रा की थी और फ्रांस के राष्ट्रपति से मुलाकात की थी. राहुल गांधी ने संवादाताओं को ईमेल की कॉपी दिखाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बताए कि जिस समझौते की जानकारी रक्षामंत्री, विदेश सचिव सहित एचएएल को मालूम नहीं, वह अनिल अंबानी को कैसे लग जाती है. पीएम मोदी अनिल अंबानी के बिचौलिये का काम कर रहे थे.

राहुल गांधी ने आगे कहा कि पहले तो राफ़ेल को लेकर भ्रष्टाचार का मामला था. अब ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के उल्लंघन का भी मामला सामने आया है. ऐसे में तो प्रधानमंत्री जेल भी जाएंगे.

राहुल ने कैग की रिपोर्ट को लेकर पूछे गए सवाल में कहा कि मैं संस्था की विश्वसनीयता पर सवाल नहीं उठा रहा. सवाल यह है कि उसमें कौन शामिल है. यह कैग की रिपोर्ट नहीं बल्कि चौकीदार ऑडिटर जनरल रिपोर्ट है. यदि आप मेरी या विपक्ष की जांच करने चाहते हैं तो करिए, लेकिन राफ़ेल को लेकर जेपीसी जांच भी गठित कीजिए.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+